Aarti
श्री राम जी की आरती

श्री राम जी की आरती

श्री रामचंद्र कृपालु भज मन, हरण भवभय दारुणम्। नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणम्॥
कंदर्प अगणित अमित छवि, नव नील नीरद सुंदरम्। पट पीत मानहुँ तड़ित रुचि शुचि, नौमि जनक सुतावरम्॥
भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्यवंश निकंदनम्। रघुनंद आनंदकंद, कौशलचंद दशरथ नंदनम्॥
सिर मुकुट कुंडल तिलक चारु, उदारु अंग विभूषणम्। आजानुभुज शर चाप धर, संग्राम जित खरदूषणम्॥
इति वदति तुलसीदास, शंकर शेष मुनि मन रंजनम्। मम हृदय कंज निवास कुरु, कामादि खलदल गंजनम्॥
संबंधित विषय:#aarti#divya_sangrah#bhakti#आरती#Aarti

अन्य संबंधित पावन कथाएँ