Aartiभगवान: Maa Katyayani (माँ कात्यायनी)
माँ कात्यायनी की आरती
सुनें
माँ कात्यायनी की पावन आरती
सुनें
॥ आरती ॥
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय जगमाता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदानी नाम पुकारा॥
कात्यायन ऋषि ने तप कीना।
कन्या रूप में दरशन दीना॥
महिषासुर को तुमने मारा।
देवलोक का कष्ट निवारा॥
स्वर्ण वर्ण सम कांति सुहावे।
चार भुजा अति शोभा पावे॥
खड्ग कमल अभय वर हस्ते।
सब सुर नर मुनि चरण नमस्ते॥
विवाह बाधा सब मिटाओ।
मनवांछित वर हमें दिलाओ॥
छठे नवरात्र तुम्हें ध्यायें।
प्रेम सहित फिर शीश नवायें॥
॥ जय जय अंबे जय कात्यायनी... ॥
संबंधित विषय:#Maa Katyayani#Katyayani Aarti#Navratri Day 6#Navdurga Aarti#Aarti#Bhakti