Aartiभगवान: Shiva
श्री शिव जी की आरती

श्री शिव जी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हर शिव ओंकारा। ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्धांगी धारा॥
एकानन चतुरानन, पंचानन राजे। हंसासन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे॥
दो भुज चार चतुर्भुज, दशभुज अति सोहे। तीनों रूप निरखता, त्रिभुवन जन मोहे॥
अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी। त्रिपुरारी कंसारी, कर माला धारी॥
श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे। सनकादिक गरुणादिक, भूतादिक संगे॥
कर के मध्य कमंडलु, चक्र त्रिशूल धर्ता। जगकर्ता जगभर्ता, जगपालन कर्ता॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका। प्रणवाक्षर में शोभित, ये तीनों एका॥
त्रिगुण स्वामी की आरती, जो कोई नर गावे। कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
संबंधित विषय:#Shiv Aarti#Om Jai Shiv Omkara#आरती#Aarti#Lord Shiva#Bholenath#आरती संग्रह
पैराग्राफ 1 / 8
13% पूरा हुआ

अन्य संबंधित पावन कथाएँ