Aartiभगवान: Maa Shailputri (माँ शैलपुत्री)
माँ शैलपुत्री की आरती

माँ शैलपुत्री की आरती

सुनें

माँ शैलपुत्री की पावन आरती

सुनें

॥ आरती ॥

शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार॥
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी॥
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे ध्यावे सो सुख पावे॥
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू॥
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी॥
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिटा दो॥
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के॥
श्रद्धा भाव से मंत्र जपायें। प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे॥
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त जनों का झोली भर दो॥ ॥ शैलपुत्री मां बैल असवार... ॥
संबंधित विषय:#Maa Shailputri#Shailputri Aarti#Navratri Day 1#Navdurga Aarti#Aarti#Bhakti

अन्य संबंधित पावन कथाएँ