Aarti
श्री सरस्वती माता की आरती

श्री सरस्वती माता की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
चंद्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला। शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
देवि शरण जो आए, उनका उद्धार किया। पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, अज्ञान विनाशिनी। भक्तों की दुखहारी, माता सुखदायिनी॥
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
संबंधित विषय:#aarti#divya_sangrah#bhakti#आरती#Aarti

अन्य संबंधित पावन कथाएँ