Aarti
श्री कृष्ण जी की आरती

श्री कृष्ण जी की आरती

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला। श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला। गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली। लतन में ठाढ़ो बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...॥
कनक मय मोर मुकुट बिलसै, देवता दर्शन को तरसैं। गगन सो सुमन वृष्टि बरसै, बजत मृदंग छाज मुर्चंग, उपंग मुरज चंग, मधुरता उपजी तानन की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...॥
जहाँ ते प्रकट भई गंगा, कलुष हारिणी श्री गंगा। स्मरन ते होत मोह भंगा, बसावे शिव जी जटा के बीच, हरै अघ-वृन्द, चरण की रज कान्ति न्यारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...॥
चमकती उज्ज्वल तट रेणु, बजै हरि वेणु, रटै गुण वेणु। हंसत मुख मंद-मंद देणु, लखत ही भानु-तनया तीर, छोडि़ सब धीर, पुलक तन-मन बिहारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...॥
त्रिभंगी लाला मुरलीधर, धरें सर पर मुकुट मनोहर। सुशोभित अधर पर बाँसुरी, चरण में नूपुर रुनझुन धुन, सुनावत सुरस, नचावत रास, लली के साथ गिरधारी की॥ श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
संबंधित विषय:#aarti#divya_sangrah#bhakti#आरती#Aarti

अन्य संबंधित पावन कथाएँ