Aarti
श्री खाटू श्याम जी की आरती

श्री खाटू श्याम जी की आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे। खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चँवर ढुरे। तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
गले पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे। खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
मोदक, खीर, चूरमा, सुवर्ण थाल भरे। सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
झाँझ, कटोरा और घड़ियावल, शंख-मृदंग घुरे। भक्त आरती गावें, जय-जयकार करे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे। सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे। कहत भक्त-जन, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे। निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे॥ ॐ जय श्री श्याम हरे...॥
संबंधित विषय:#Shri Khatu Shyam Chalisa#Khatu Shyam Chalisa#Khatu Shyam Chalisa English#Khatu Shyam Chalisa English Transliteration#Khatu Shyam Ji#Khatu Shyam Baba
पैराग्राफ 1 / 8
13% पूरा हुआ

अन्य संबंधित पावन कथाएँ