Aartiभगवान: Ganesh
श्री गणेश जी की आरती

श्री गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदंत दयावंत, चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी। कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
संबंधित विषय:#Ganesh Aarti#Jai Ganesh Deva#आरती#Aarti#Ganesh Ji#Ganpati#आरती संग्रह
पैराग्राफ 1 / 6
17% पूरा हुआ

अन्य संबंधित पावन कथाएँ