Aartiभगवान: Maa Durga & Kali (माँ दुर्गा / माँ काली)
श्री अम्बे जी की आरती

श्री अम्बे जी की आरती

सुनें

श्री अम्बे जी की आरती (Ambe Tu Hai Jagadambe Kali)

सुनें

॥ आरती ॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली। तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥
तेरे भक्त जनों पे माता, भीर पड़ी है भारी। दानव दल पर टूट पड़ो माँ, करके सिंह सवारी॥ सौ-सौ सिंहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली। दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥ ॥ अम्बे तू है जगदम्बे काली... ॥
माँ बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता। पूत कपूत सुने हैं पर ना, माता सुनी कुमाता॥ सब पर करुणा बरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली। दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥ ॥ अम्बे तू है जगदम्बे काली... ॥
नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना। हम तो मांगें तेरे चरणों में, इक छोटा सा कोना॥ सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली। दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥
चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ, संकट हरने वाली॥ अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली। तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥
संबंधित विषय:#Ambe Tu Hai Jagadambe Kali#Durga Aarti#Kali Aarti#Navratri#Aarti#Bhakti#अम्बे आरती
पैराग्राफ 1 / 7
14% पूरा हुआ

अन्य संबंधित पावन कथाएँ